संजय लीला भंसाली की ‘बैजू बावरा’ में तानसेन बनेंगे अजय देवगन

देश मुंबई
Spread the love

मुंबई। हाल ही में अजय देवगन ने ‘रूद्र: द एज ऑफ डार्कनेस’ से OTT प्लेटफॉर्म पर अपना डेब्यू किया है। अब मिल रही जनाकारी के अनुसार, भंसाली की ‘बैजू बावरा’ में अजय संगीतकार तानसेन की भूमिका में दिखेंगे।

इस फिल्म में अजय का कैरेक्टर ग्रे होगा और उन्हें इस प्रकार का किरदार निभाने में कोई संकोच नहीं है। हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इस फिल्म में आलिया भट्ट के साथ रणवीर सिंह लीड रोल में हैं।

अजय आखिरी बार भंसाली की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में ही दिखे हैं, जो 25 फरवरी को सिनेमाघरों में आई थी। फिल्म एक संगीतकार के जीवन पर आधारित है, जो अपने पिता की मृत्यु का बदला अकबर के दरबार के नवरत्नों में से एक तानसेन से लेता है।