प्रतीक्षा सूची के यात्रियों के लिए ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच

झारखंड
Spread the love

रांची। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को मद्देनजर रांची रेल मंडल से परिचालित कई ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची के यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त कोच लगेंगे।

ट्रेन संख्या 18452 पुरी-हटिया तपस्विनी एक्सप्रेस ट्रेन में 23 मार्च से 25 मार्च, 2022 तक द्वितीय श्रेणी स्लीपर क्लास का एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।

 ट्रेन संख्या 18451 हटिया-पुरी तपस्विनी एक्सप्रेस ट्रेन में 24 मार्च से 26 मार्च, 2022 तक द्वितीय श्रेणी स्लीपर क्लास का एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।

ट्रेन संख्या 12875 पुरी-आनंदविहर एक्सप्रेस ट्रेन में 25 मार्च, 2022 को द्वितीय श्रेणी स्लीपर क्लास का एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।

ट्रेन संख्या 12876 आनंदविहर-पुरी एक्सप्रेस ट्रेन में 27 मार्च, 2022 को द्वितीय श्रेणी स्लीपर क्लास का एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।