Jharkhand Weather

झारखंड में लगातार होगी बारिश, तीन दिन चलेगी आंधी

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। चक्रवात ‘असानी’ का असर झारखंड में दि‍खने लगा है। इसके कारण बुधवार से राज्य के कई जिलों में बारिश होगी। कुछ जगहों पर आंधी चलेगी। हवा की गति कई जगह 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है। वज्रपात भी होगा। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 10 मई को दी।

इस दिन से लगातार बारिश

11 से 13 मई तक पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, साहिबगंज, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ में कहीं-कहीं हल्‍की बारिश होने की संभावना है।

केंद्र के मुताबिक 14 मई को देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में बारिश होने की संभावना है।

इसी तरह 15 और 16 मई को देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, साहिबगंज में कहीं-कहीं हल्‍की बारिश होने की संभावना है।

इस दिन चलेगी आंधी

11 से 13 मई तक पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, साहिबगंज, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है। कुछ जगहों पर तेज सतही हवा चलेगी। इसकी गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा होने की उम्‍मीद है।