इंटरनेशनल वूमेंस डे पर इस महिला को कुदरत की अनोखी सौगात, तीन बेटों के जन्म से परिवार में खुशी का माहौल

देश बिहार
Spread the love

समस्तीपुर। समस्तीपुर में इंटरनेशनल वूमेंस डे पर एक महिला को कुदरत की अनोखी सौगात मिली है। उसने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है। तीनों लड़का है और पूरी तरह से स्वस्थ है। यह जानकारी मिलने के बाद उसे देखने वालों की भीड़ जुट गई।

जानकारी के अनुसार उजियारपुर थाना क्षेत्र के रामचन्द्रपुर अंधेल निवासी उपेंद्र राम की बेटी गीता कुमारी (20 वर्ष) को प्रसव पीड़ा हुई। उसके बाद गांव में मौजूद आशा निर्मला कुमारी उसे लेकर उजियारपुर पीएचसी पहुंची। वहां मौजूद डॉक्टरों ने उसका नार्मल प्रसव कराया। वहां महिला के तीन बच्चों को जन्म दिया। तीनों लड़का है और वह पूरी तरह स्वस्थ है।

इधर अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने महिला को आशा के साथ बेहतर इलाज के लिए समस्तीपुर रेफर दिया। वहीं लड़की के ससुराल घटहो में इसकी जानकारी मिलने के बाद से परिवार में खुशी का माहौल देखा जा रहा है। इसको लेकर महिला के पति राजीव राम का कहना है कि कोई एक संतान के लिए जगह-जगह मन्नत मांगता है। उन्हें तो भगवान की कृपा से एक साथ तीन बेटे मिले हैं।  अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उनकी पत्नी ने पूरे परिवार को बड़ी, अच्छी और सुंदर सौगात दी है।