घर में विस्‍फोट होने से 7 लोगों की मौत, कई घायल, इस वजह से हुई घटना

देश बिहार मुख्य समाचार
Spread the love

भागलपुर। बिहार से बड़ी खबर आ रही है। यहां के भागलपुर जि‍ले में घर में विस्‍फोट होने से 7 लोगों की मौत हो गई। कई लोग घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया था। मलबे हटाये जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक घटना भागलपुर के तातारपुर पुलिस थाना क्षेत्र काजवलीचक मोहल्ले में गुरुवार रात करीब पौने 12 बजे घटी। यहां एक घर में विस्फोट हुआ। घटना से करीब तीन घर जमींदोज हो गए। इसमें 7 की मौत हो गई। मरने वालों में एक महिला व एक बच्चा भी शामिल है।

स्‍थानीय लोगों के मुताबिक रात करीब 11.35 बजे मोहल्ले में एक घर में धमाका हुआ। इस मकान में शीला देवी और लीला देवी रहती थी। दोनों गोतनी हैं। धमाके की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि आसपास के दो और मकान जमींदोज हो गए। इसके अलावा कुछ और घरों को भी नुकसान पहुंचा है। मकान के टुकड़े आधा किलोमीटर दूर तक उड़े।

रात करीब एक बजे करीब जेसीबी मंगाई गई। मलबा हटाने का काम शुरू किया गया। घटनास्थल पर डीआईजी, एसएसपी, डीएम समेत कई वरीय अधिकारी पहुंचे। धमाके की वजह से बिजली के पोल-तार भी बिखर गए।

जि‍लाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने बताया कि इस घटना से 2-3 घरों को नुकसान हुआ है। प्रथम दृष्टया पता चला है कि पूरा परिवार पटाखे बनाने का काम करता था। जांच जारी है।