UN के शांति मिशन पर कांगो गए पाकिस्तान के 6 सैनिकों की हेलिकॉप्टर क्रैश में मौत

दुनिया
Spread the love

कांगो। हेलिकॉप्टर क्रैश में पाकिस्तान के छह सैनिकों की मौत हो गई है। सभी संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के हिस्सा थे। घटना कांगो की है जहां एक टोही मिशन के दौरान प्यूमा हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

मारे गए छह पाकिस्तानी अधिकारियों और सैनिकों की पहचान लेफ्टिनेंट कर्नल आसिफ अली अवान, मेजर साद नोमानी, मेजर फैजान अली, नायब सूबेदार समीउल्लक खान, हवलदार मुहम्मद इस्माइल और लांस हवलदार मुहम्मद जमील के रूप में हुई है। अधिकारियों ने कहा है कि दुर्घटना के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।