मतदाता जागरुकता प्रतियोगिता में भाग लेकर जीत सकते हैं लाखों रुपये, जानें प्रक्रिया

देश नई दिल्ली
Spread the love

नई दिल्‍ली। मतदाता जागरुकता प्रतियोगिता में भाग लेकर लाखों रुपये का नकद इनाम जीत सकते हैं। प्रतियागिता नई दिल्‍ली स्थित भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता जागरुकता के लिए आयोजित की है। इसे 5 श्रेणियों में बांटा गया है। इसमें भाग लेने की अंतिम तिथि 15 मार्च, 2022 है।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस, 2022 के अवसर पर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रथम राष्ट्रीय मतदाता जागरुकता प्रतियोगिता शुरू की गई है। हर एक मत के महत्व को विभिन्न रचनात्मक माध्यमों से समझाने के उद्देश्य से इसका थीम ‘मेरा मत मेरा भविष्य है – एक वोट की शक्ति’ निर्धारित किया गया है।

स्वीप के तहत राष्ट्रीय मतदाता जागरुकता प्रतियोगिता लोगों के प्रतिभा एवं रचनात्मकता को प्रदर्शित करने के साथ-साथ उनकी सक्रिय सहभागिता से लोकतंत्र को मजबूत करने का प्रयास है। यह प्रतियोगिता सभी आयुवर्ग के लोगों के लिए है। सभी की सहभागिता से लोकतंत्र में एक मत के महत्व को प्रदर्शित करने वाले विचार एवं सामग्रियों को प्रदर्शित करने का माध्यम है।

एक नजर में प्रतियोगिता

  1. प्रतियोगिता का थीम :- एक वोट की शक्ति (My Vote is My Future – Power of One Vote)
  2. प्रतियोगिता पांच श्रेणियों में है :- क्विज प्रतियोगिता, स्लोग्न प्रतियोगिता, गीत प्रतियोगिता, वीडियो निर्माण प्रतियोगिता एवं पोस्टर डिजाईन प्रतियोगिता।
  3. प्रतियोगिता में तीन स्तर हैं :- Institutional Categories, Professional Category, Amateur Category
  4. भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उक्त सभी प्रतियोगिता में नकद पुरस्कार दिया जाएगा। विस्तृत जानकारी ecisveep.nic.in/contest पर देखा जा सकता है।
  5. प्रतियोगिता के विजेताओं का निर्णय भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चयनित निर्णायक मंडल द्वारा किया जाएगा।
  6. भारत निर्वाचन आयोग के स्वीप की वेवसाईट ecisveep.nic.in/contest और voterawarnensscontest.in पर प्रतियोगिता से संबंधित विस्तृत विवरण देखा जा सकता है।
  7. प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों को अपने नाम और प्रतियोगिता की कोटि के साथ अपनी प्रविष्टि को voter-contest@eci.gov.in पर ईमेल करना होगा।
  8. क्विज प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों को प्रतियोगिता की वेवसाईट पर निबंधन कराना होगा।
  9. सभी प्रविष्टियां 15 मार्च, 2022 तक प्रतिभागी की विवरणी सहित ईमेल आईडी voter-contest@eci.gov.in पर भेजी जा सकती हैं।