रामगढ़। झारखंड के रामगढ़ जिले में हुई भीषण सड़क दुर्घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। इसे देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे। रामगढ़ से रांची की ओर आ रहे एक ट्रेलर ने दर्जनों वाहन को अपने चपेट में ले लिया।
रांची-पटना फोर लेन पर मंगलवार को भीषण सड़क दुर्घटना हुई है। इस दुर्घटना में एक बड़े ट्रक ने कई वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया है। इस दुर्घटना में 8 लोगों की मौत हो गयी है। दर्जनों लोग घायल हो गये हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।