पृथ्वी दिवस पर बच्चों ने किया कलात्मक हुनर का प्रदर्शन

झारखंड शिक्षा
Spread the love

रांची। प्रकृति संरक्षण के लिए विश्व पृथ्वी दिवस की सार्थकता इस समय सर्वानुचित प्रतीत हो रही है। इसी संदर्भ में शुद्ध हवा और पानी को तरसती मानव जाति को जागरूक करने के लिए रांची के धुर्वा स्थित स्वामी सहजानंद ब्रिजफोर्ड स्कूल में ऑनलाइन विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कराया गया। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य छात्रों को पृथ्वी की सुंदरता और अस्तित्व को बनाए रखने का संदेश देना था।

इसमें कक्षा प्री प्राइमरी के छात्रों (प्री नर्सरी-केजी) ने योग्य शिक्षिकाओं के सानिध्य में पेपर पर चित्रकारी और कार्डबोर्ड कटिंग द्वारा पृथ्वी की इमेज बनाकर धरती को हरा भरा रखने का संकल्प लिया। कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों ने चार्ट पेपर से क्राउन, वॉल हैंगिंग और ताजे फूल पत्तियों से विभिन्न जीव जंतुओं के चित्र आदि बनाकर अपनी कलात्मकता का प्रदर्शन किया। इस प्रयास का उद्देश्य बेकार पदार्थों की रीसाइक्लिंग के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के संदेश का प्रसार करना भी था।

कक्षा 6 से 8 के छात्रों ने शिक्षिकाओं के सानिध्य में इस वर्ष की थीम ‘पृथ्वी को पुनर्स्थापित करना‘ पर परिचर्चा में हिस्सा लिया। पृथ्वी को स्वस्थ और पहले की तरह बनाने के लिए जो कुछ भी हम कर सकते हैं, उस पर विचार विमर्श किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती गुंजन भसीन ने इस प्रकार के ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों का भविष्य में भी आयोजन कराने का आश्वासन दिया। बच्चों को इसमें बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।