यूक्रेन का दावा! 25 रूसी सैनिकों ने किया सरेंडर, 30 टैंक किए तबाह, 7 एयरक्राफ्ट-6 हेलिकॉप्टर मार गिराए

दुनिया
Spread the love

यूक्रेन। यूक्रेन की सेना के कमांडर-इन-चीफ वालेरी जालुजनी ने दावा किया है कि उन्होंने रूस की सेना के 30 टैंक तबाह कर दिए हैं, 7 एयरक्राफ्ट और 6 हेलिकॉप्टर को मार गिराया है। जालुजनी ने 25 रूसी सैनिकों के यूक्रेन की सेना के सामने सरेंडर करने का भी दावा किया है।

वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति ने जानकारी दी है कि कीव के पास यूक्रेन की सेना ने एक पुल को उड़ा दिया है। ऐसा रूस की सेना को वहां घुसने से रोकने के लिए किया गया है। हालांकि, रूस की कुछ सेना पहले ही कीव में घुस चुकी है। यूक्रेन की सेना बंकर में छिप रही है। वहां के लोग जान बचाने के लिए भाग रहे हैं, फ्लाइओवर के नीचे शरण ले रहे हैं।

उत्तरी यूक्रेन में ग्लूखोव और पोबेडा के इलाके में लड़ाई जारी है। इसके अलावा चेर्निगोव की दिशा में रूस की सेना को बेलौस नदी के किनारे यूक्रेन की सेना ने रोक कर रखा है। इसके अलावा यूक्रेन की सेना डोवझंका, खार्किव, अख्तिरका और सुमी इलाकों की रक्षा कर रही है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने दावा किया है कि रूसी हमले में यूक्रेन के 137 लोगों की मौत हुई और 316 लोग जख्मी हुए हैं। यूक्रेन रूस के खिलाफ जंग लड़ने के लिए सेना को एकजुट कर रहा है। इससे पहले उन्होंने कहा था कि यूक्रेन को रूस के खिलाफ जंग के मैदान में अकेला छोड़ दिया गया है। युद्ध के हालातों के बीच यूक्रेन की सेना ने अपने नागरिकों को 10 हजार असॉल्ट राइफल भी बांटी हैं।

यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय के सलाहकार मायखाइलो पोडोलीक ने कहा गुरुवार को कहा था कि रूस की सेना ने चेर्नोबिल परमाणु संयंत्र पर कब्जा कर लिया है। रूसी हमले के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की बेबस नजर आ रहे हैं।

दूसरी तरफ यूएस के राष्ट्रपति बाइडेन ने भी हाथ खड़े कर दिए हैं। इसपर जेलेंस्की ने कहा है कि रूस से लड़ाई में NATO के देशों ने उनको अकेले छोड़ दिया गया है। उन्होंने दावा किया है कि रूसी हमले में यूक्रेन के 137 लोगों की मौत हो गई वहीं 316 जख्मी हैं।