आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। उपायुक्त दिलीप कुमार टोप्पो के साथ गजब का संयोग बन रहा है। इसके बारे में काफी कम लोगों को पता है। यह संयोग प्रशासनिक सेवा के अफसरों में कम ही देखने को मिलता है।
दिलीप कुमार टोप्पो भारतीय प्रशासनिक सेवा के झारखंड कैडर के 2006 बैच के अधिकारी हैं। वे विशेष सचिव स्तर पर हैं। उन्होंने 15 जुलाई, 2020 को 40वें उपायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया था। जिले की तत्कालीन उपायुक्त आकांक्षा रंजन ने उन्हें पदभार सौंपा था। वह 14 जुलाई, 2022 को उपायुक्त के अपने कार्यकाल का दो साल पूरा करेंगे।
टोप्पो 31 जुलाई, 2022 को रिटायर होने वाले हैं। इस बीच तबादला नहीं होने पर वह इसी पद से सेवानिवृत्त होंगे। यह संयोग ही होगा कि जिस महीने में उन्होंने उपायुक्त का पद संभाला, उसी महीने में रिटायर भी होंगे।