प्रशासक से मिलकर सहकारी बैंक कर्मचारी संघ ने रखीं मांगें

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड राज्य सहकारी बैंक कर्मचारी संघ का एक प्रतिनिधिमंडल बैंक के प्रशासक डॉ नेहा अरोड़ा से 18 फरवरी को मिला। कर्मचारियों और बैंक से संबंधित मांग पत्र सौंपा। संघ की ओर से बताया गया कि करीब 7 माह से सीईओ का पद खाली है। विगत 1.5 वर्ष से बैंक बोर्ड रहित व्‍यवस्‍था के हत चल रहा है।

संघ के मुताबिक प्रशासक ने बातों को गंभीरता से सुना। कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। प्रतिनिधिमंडल में संघ के अध्यक्ष अनिल पी पन्ना, महासचिव चंदन कुमार प्रसाद, वित्त सचिव निखिल बांका, उपाध्यक्ष श्रीमती अमृता महतो, और सचिव राजीव कुमार, राजीव रंजन और तिलक देव शामिल थे।

कर्मचारियों से संबंधित मांगें

  1. पुरानी ग्रेड पे में संशोधन।
  2. कर्मचारियों का लंबित प्रमोशन।
  3. रिक्त पड़े पदों पर बहाली।
  4. कर्मचारियों का मेडिक्लेम इंश्योरेंस /ग्रुप बीमा सुबिधा।

बैंक आमेलन के समय नहीं हुए कार्य

  1. मानव बल का पुनर्गठन
  2. नए बायलॉज का निर्माण
  3. स्टैंडर्ड ऑपरेशन प्रोसीजर (SOP), सर्विस रूल, आईटी पॉलिसी का निर्माण
  4. बैंक के शीर्ष प्रबंधन का गठन
  5. सीबीएस प्रणाली के जरिए बैंक संचालन के लिए सुदृढ़ आईटी सिस्टम का पुनर्गठन
  6. धोखाधड़ी एवं फ़्रॉड की पृष्ठभूमि की निगरानी के लिए सुदृढ़ आंतरिक अंकेक्षण प्रणाली का निर्माण
  7. बैंक के लिए एक सुव्यवस्थित प्रशिक्षण संस्था का निर्माण