चार एकड़ में लगी फसल पर पुलिस ने चलाया ट्रैक्‍टर, देखें वीडियो

झारखंड
Spread the love

चतरा। पुलिस ने चार एकड़ में लगी फसल पर ट्रैक्‍टर चलावा दिया। खुद जवान भी फसल को नष्‍ट करने में लगे रहे। यह मामला झारखंड के चतरा जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के कोटाप गांव का है।

राजपुर थाना पुलिस एवं वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई शुक्रवार को चली। इस क्रम में चार एकड़ में लगी फसल को नष्‍ट किया गया। दरअसल, उक्‍त खेत में अफीम की खेती की गई थी। उसपर पुलिसिया डंडा चला।

थाना प्रभारी विकास पासवान ने बताया कि‍ एसपी राकेश रंजन के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया। इसमें लगभग चार एकड़ में हो रही अफीम की खेती को नष्ट किया गया। अफीम की खेती करने वाले किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जायेंगे। पुलिस इसी तरह कार्रवाई करती रहेगी।

थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को अफीम की खेती से होने वाले नुकसान के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। अभियान में राजपुर थाना प्रभारी विकास पासवान, सहायक अवर निरीक्षक राजेश शर्मा, विरेंद्र ठाकुर, सशस्त्र बल, सैट 81 के जवान सहित कृषि पदाधिकारी नवीन तिर्की, वनरक्षक नरेश कुमार, मनीष कुमार आदि शामिल थे।