टाटा नेटवर्क फोरम इंडिया ईस्ट ने टाटा ग्रुप ऑफ कंपनीज के लिए किया एथिक्स कॉन्क्लेव

झारखंड
Spread the love

जमशेदपुर। टाटा नेटवर्क फोरम (टीएनएफ) इंडिया ईस्ट द्वारा आज वर्चुअल प्लेटफॉर्म पर ‘लिविंग द कोड : बिल्डिंग रेसिलिएन्स’ पर एथिक्स कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया।

सोनी, चीफ एथिक्स काउंसलर टाटा स्टील & लीड एथिक्स सब कॉउंसिल टीएनएफ इंडिया ईस्ट ने कॉन्क्लेव का संदर्भ स्थापित करने के लिए स्वागत नोट प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि टीवी नरेंद्रन (सीईओ & एमडी, टाटा स्टील एंड चेयरमैन) थे। मुख्य वक्ता अमित मिधा (अध्यक्ष, एशिया पसिफ़िक & जापान एंड ग्लोबल डिजिटल सिटीज) थे।

टीवी नरेंद्रन ने कहा कि हमारे लिए यह जरूरी है कि हम अपने विश्वास को बनाए रखें। जैसे-जैसे हम क्षेत्रों में जाते रहें, खुद का और समूह का व्यवस्थित रूप से विकास करें। नैतिकता संरक्षित करने और जीवन जीने के लिए सबसे आवश्यक सम्पत्ति है। सही चीजों को लगातार करते रहने से ही साख बनती है।

अमित मिधा ने कहा कि हम भरोसे, अखंडता और नैतिकता के बिना सफल नहीं हो सकते। नैतिकता और लोगों की बात करें, तो यह जरूरी है कि उन्हें सुना जाए। उनकी रक्षा की जाए, क्योंकि कभी-कभी वे जो सच बोलते हैं उसे संगठन या तो जानता नहीं या समझ नहीं पाता।

कॉन्क्लेव को ज़ुल्फ़िकार गढ़िया, डाइरेक्टर/पार्टनर-ऑपरेशन्स, एम्प्लाइएन्स इन्फॉर्मेशन सर्विसेज इंडिया ने भी संबोधित किया, जिन्होंने ‘रिस्क ऑफ थर्ड-पार्टी मैनेजमेंट एंड थर्ड पार्टी ड्यू डिलिजेंस’ विषय पर भाषण दिया। सचिन मिश्रा (हेड-लीगल & कम्पनी सेक्रेटरी, टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स लिमिटेड) ने ‘मिटिगेटिंग एथिकल रिस्क्स रिलेटेड विद कॉन्ट्रैक्ट मैनेजमेंट’ विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। सुभ्रजीत बसु (जनरल मैनेजर, टाटा बिजनेस एक्सीलेंस ग्रुप, टाटा सन्स) ने धन्यवाद किया।