रांची। लायन्स कल्ब ऑफ रांची ईस्ट ने कोरोना काल में 200 से भी ज्यादा सेवा कार्य किए। यह अद्भुत एवं अद्वितीय है। उक्त विचार लायन्स जिला 322A के जिलापाल राजेश गुप्ता ‘पवन’ ने लायन्स क्लब ऑफ रांची ईस्ट की स्थापना के 36वें वर्ष में प्रवेश के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त की। विशिष्ट अतिथि उप जिलापाल सिद्धार्थ मजूमदार ने युवाओं को आगे बढ़कर सेवा करने का आह्वान किया। क्लब के सदस्यों ने उत्कृष्ट सेवा की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस अवसर पर क्लब के चार्टर सदस्य, पूर्व जिलापाल, पूर्व अध्यक्षों सहित मेल्विन जोंस फेलोशिप सदस्यों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर क्लब द्वारा प्रायोजित क्लब ‘लायन्स क्लब ऑफ रांची जूपिटर’ के अध्यक्ष राहुल जायसवाल को चार्टर एवं इंटरनेशनल अध्यक्ष का प्रशस्ति पत्र जिलापाल ने प्रदान किया। चार्टर सदस्यों ने स्थापना काल के रोचक संस्मरण सुनाये। अध्यक्ष अनुपमा लोचन ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रतिवेदन क्लब के सचिव नरेश कुमार और प्रवीण लोहिया ने अर्ध वार्षिक लेखा जोखा प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन सचिव भारतेन्दु झा एवं सुषमा कुमार ने किया।
सम्मानित होने वाले सदस्य : चार्टर सदस्य अरुण खेमका, वीके महेंद्रु, राजीव लोचन, सतीश उग्गल, दिलीप कुमार शर्मा, सुंदरलाल रामसिसरिया, पूर्व अध्यक्ष ललित केडिया, योगेंद्र ओझा, सुरेश अग्रवाल, कमल जैन, कुमुद झा, रमेश खेमका, सुनील केडिया, नेमि अग्रवाल, दिवाकर राजगढ़िया, शशि कुमार, नीरज कुमार, रामेंद्र कुमार।
उपस्थित सदस्य : अनीता झा, फरेहा आलम, कल्पना झा, आशिका लिया, अंजना गतानी, शिवानी सोनी, जुथीका सान्याल, शुभ्रा मजूमदार, विकाश विजयवर्गीय, सिद्धार्थ जायसवाल, सुनील माथुर, संजय पोदार, नीरज कुमार, रतन अग्रवाल, अमित कुमार, अमरजीत गिरधर, संदीप केडिया, रामकृष्णा, राजीव रंजन, आशुतोष द्विवेदी, रामबालक वर्मा।