स्कूलों में 15+ विद्यार्थियों के लिए लगेगा विशेष वैक्सीनशन कैंप

झारखंड
Spread the love

  • जिला शिक्षा पदाधिकारी को डीसी ने दिया निर्देश

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के स्कूलों में 15 + आयु वर्ग के लिए विशेष वैक्सीनशन कैंप लगाया जाएगा। सभी सरकारी एवं प्राइवेट स्कूलों में शेड्यूल बनाकर कैंप लगाया जाएगा। इसका निर्देश जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) को रांची उपायुक्त छवि रंजन ने दिया। वह 14 फरवरी, 2022 को जिलास्तरीय कोविड टास्क फोर्स की बैठक में बोल रहे थे। वर्चुअल माध्यम से आयोजित इस बैठक मे उपायुक्त ने कोविड-19  टीकाकरण की समीक्षा करते हुए सभी कोषांगों के वरीय पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

वीकली प्रोग्रेस रिपोर्ट की समीक्षा

उपायुक्त द्वारा जिले में कोविड-19 टीकाकरण कार्य के प्रगति की समीक्षा की गई। उन्होंने सभी प्रखंडों 15 प्लस, 18 प्लस और प्रिकॉशनरी डोज दिए जाने के कार्य की विस्तार से जानकारी ली।

बूथ वाइज डाटा की समीक्षा

उपायुक्त ने बैठक के दौरान बूथ वाइज डोर टू डोर सर्वे कार्य की समीक्षा की। इस क्रम में सम्बंधित ईआरओ के द्वारा की गई सर्वे की विस्तृत जानकारी ली गई। ज्ञात हो कि मतदाता सूची में नाम होने के बावजूद भी कई लोग शिफ्ट या माइग्रेट हुए और बहुतों ने दूसरे जगहों पर भी वैक्सीन ली है।

गंभीरता से हो वैक्सीनशन

उपायुक्त ने कहा कि  वैक्सीनेशन ही कोरोना से लड़ने में सबसे बेहतर विकल्प है। उन्होंने सभी प्रखंडों के बीडीओ और एमओ आईसी को वैक्सीनशन के कार्य को गंभीरतापूर्वक  करने को कहा। सभी प्रखंडों को जल्द से जल्द शत प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त करने का आदेश दिया।

बैठक में डीडीसी रांची, अनुमंडल पदाधिकारी सदर एवं बुंडू सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, सिविल सर्जन, सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारी, बीडीओ, सीओ, एमओआईसी एवं पीएमयू सदस्य उपस्थित थे।