खांसी की अचूक देसी दवा, एक बार आजमा कर देखें

झारखंड सेहत
Spread the love

रांची। मौसम में बदलाव के साथ खांसी-जुकाम होना आम बात है। अभी मौसम कहर ढाह रहा है। इसके कारण खांसी और जुकाम से लगभग सभी लोग परेशान हैं।

खांसी और जुकाम ठीक होने का नाम ही नहीं लेता है। कई बार इसके इलाज पर लोग हजारों रुपए खर्च करते हैं। ऐसे में अगर घर में ही इसका देसी इलाज मिल जाए तो क्‍या बात है। बीमारी और खर्च दोनों से राहत मिल सकती है।

ये है विधि

एक गि‍लास गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद और आधा कटा नींबू न‍चोड़ दें। चम्‍मच से इसे पूरी तरह से मिलाएं। इसका सेवन सुबह खाली पेट करें। ध्‍यान रहे कि इसके सेवन के बाद आधे  घंटे तक कुछ नहीं खाएं। आप इसे चाय के रूप में भी ले सकते हैं। एक दिन में ही आपको फर्क नजर आने लगेगा।

ये भी लाभ

चेहरे पर चमक आता है।

पेट साफ करता है।

कफ पूरी त‍रह खत्‍म हो जाता है।

वजन को भी नियंत्रित करता है।

पूरे शरीर को डिटोक्‍स करता है।

ये बरते सावधानी

श‍हद के साथ घी का सेवन कभी नही करें।

गैस की परेशानी होने पर नींबू का प्रयोग कम करें।