एक्‍ट्रेस से लेकर महिला सफाई कर्मी तक से रहे पुतिन के रिश्‍ते : क्‍यों हुआ तलाक, जानिए पुतिन की लव लाइफ

दुनिया
Spread the love

रूस। सारी दुनिया की निगाहें इस वक्‍त किसी एक शख्‍स पर टिकी हैं, तो वह हैं रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन। अमेरिका और नाटो देशों के दखल के बाद रूस-यूक्रेन का तनाव अब सारी दुनिया के लिए एक संकट बनता दिख रहा है और हर कोई पुतिन के अगले कदम के बारे में जानना चाहता है।

दुनिया को अपना यह आक्रामक रूप दिखाने से पहले भी पुतिन क्रीमिया और रोमानिया के मामले में ऐसा ही रवैया दिखा चुके हैं। हालांकि अपनी धुन के आगे किसी की न सुनने वाले राष्‍ट्राध्‍यक्ष की इस छवि से इतर भी पुतिन का अपना अलग ही व्‍यक्तित्‍व है। आज हम आपको पुतिन के उसी पहलू से रूबरू कराने जा रहे हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं पुतिन की पर्सनल और लव लाइफ के बारे में, जो कई बार नकारात्‍मक वजहों से भी विवादों में रही है। सख्‍त प्रशासक की छवि वाले पुतिन असल जीवन में काफी रूमानी रहे हैं और एक समय सिर्फ रूस की खूबसूरत अदाकारों ही नहीं, बल्कि अपनी महिला सफाई कर्मी से भी उनके संबंध रहे हैं।

69 उम्र पर पहुंच चुके पुतिन की शादी 1983 में ल्यूडमिला अलेक्जेंड्रोवना ओचेरेत्नाया से हुई थी, लेकिन शादी के 30 साल बाद 2014 में दोनों अलग हो गए। उनकी पत्नी ने 2015 में किसी और से शादी कर ली। शादी के समय से ही पुतिन के कई महिलाओं से लव अफेयर की चर्चा रही। 2008 में उनका दिल 31 साल की जिम्नास्ट एलिना काबेवा पर आ गया था। इतना ही नहीं पुतिन ने खुलेआम अपनी मोहब्बत को स्वीकार भी किया था। पुतिन के साथ वह राजनीति में भी सक्रिय रहीं।

सितंबर 2013 में पुतिन के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी एलेक्सी नवलनी ने दावा किया था कि पुतिन और काबेवा ने शादी कर ली है, लेकिन पुतिन के प्रवक्ता ने दावों को खारिज किया। पुतिन अपनी लव लाइफ को लेकर कभी गंभीर नहीं रहे। स्वेतलाना क्रिवोनोगिख नाम की एक महिला सफाई कर्मचारी से भी पुतिन के संबंध थे। दोनों की एक बेटी भी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्वेतलाना से लंबे समय तक पुतिन के संबंध रहे, लेकिन अब ये महिला सफाई कर्मचारी नहीं बल्कि 700 करोड़ की मालकिन बन गई है। लव लाइफ ही के आलवा पुतिन अपनी मार्शल आर्ट में अपनी महारत ओर अपने खास अंदाज को लेकर भी कई बार सुर्खियों में रहे।

कभी शर्टलेस होकर नदी किनारे मछलियां पकड़ना तो कभी घोड़े की सवारी करना खबरों में देखने को मिला। रूसी मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो अपने आप को फिट रखने के लिए पुतिन आज भी काफी तगड़ा वर्कआउट करते हैं। इसमें वो रोजाना तकरीबन दो घंटे स्विमिंग और एक घंटा जिम में कसरत करते हैं।