- रांची, चाईबासा और जमशेदपुर से 30 से अधिक गाड़ियां होंगी प्रदर्शित
जमशेदपुर। जमशेदपुर के निवासियों के लिए 27 फरवरी का दिन कौतूहल का विषय रहेगा। उस दिन टाटा स्टील जमशेदपुर की पहली क्लासिक और विंटेज कार और बाइक रैली शहर के गोपाल मैदान से होगी। इसका आयोजन 183वें स्थापना दिवस समारोह के एक भाग के रूप में किया गया है।
टाटा स्टील और जमशेदपुर रांची, चाईबासा और जमशेदपुर के 30 से अधिक वाहन धारकों का आतिथ्य करेंगे। उन्हें अपनी गाड़ियां डेढ़ घंटे की इस रैली में शहर में प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा। यह गाड़ियां 1920 से 1980 के बीच की बनी है। रैली में एक खास भागीदार भी होगा, जमशेदपुर का अपना हितोदी, एक 500cc मोपेड जिसे इंडिया आटोमोटिव्स लि. द्वारा आदित्यपुर में 1970 के दशक में बनाया गया था।
रैली को टाटा स्टील के चीफ एग्जेक्युटिव ऑफिसर सह मैनेजिंग डायरेक्टर टी वी नरेंद्रन हरी झंडी दिखाएंगे।
टाटा स्टील की विंटेज और क्लासिक कार और बाइक रैली सुबह 7 बजे गोपाल मैदान में गाड़ियों के जमा होने से शुरू होकर 9 बजे यूनाइटेड क्लब में पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न होगी।