25 लाख का इनामी नक्सली विमल यादव ने किया सरेंडर, बिहार में यहां का है रहने वाला

झारखंड
Spread the love

रांची। संगठन से नाराज चल रहा 25 लाख का इनामी नक्सली विमल यादव उर्फ उमेश यादव उर्फ राधेश्याम ने शुक्रवार को सरेंडर कर दिया। आइजी ऑफिस में अधिकारियों के समक्ष उसने सरेंडर किया।

यहां बता दें कि 90 के दशक में नक्सल संगठन से जुड़े विमल यादव ने कुरियर बॉय के रूप में काम की शुरुआत की थी। वहां से वह आज के समय में 25 लाख का इनामी नक्सली बन गया। मूल रूप से सलेमपुर थाना करौना जिला जहानाबाद बिहार का रहनेवाला विमल यादव अरविंद की मौत के बाद नेतृत्व संभाल रहा था।

माओवादियों के लिए सबसे सुरक्षित माने जानेवाले बूढ़ा पहाड़ के इलाके में विमल का बड़ा कद माना जाता था। वर्ष 2005 में सब जोनल कमांडर बना, 2009 में जोनल कमांडर बना, 2011 में रीजनल सदस्य बना, 2012 में एसएसी सदस्य बना, दिसंबर 2018 में प्लाटून बना, 2019 में सुधाकरण की मौत के बाद प्लाटून का चार्ज लिया।