Jharkhand : बदला मौसम, अब एक दिन बारिश के संकेत, इन जिलों में असर

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। झारखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है। अब महज एक दिन बारिश होने की संभावना है। राज्‍य में अगले 2 से 3 दिनों के दौरान न्‍यूनतम तापमान कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। शुकवार और शनिवार को मौसम शुष्‍क रहेगा। आसमान साफ रहेगा। यह जानकारी रांची स्थित मौसम केंद्र ने 17 फरवरी को दी।

मौसम केंद्र के मुताबिक 20 फरवरी को राज्‍य के उत्तर-पूर्वी, दक्षिणी-पूर्वी और इससे सटे मध्‍य भागों में कई स्‍थानों पर गर्जन के साथ हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इसका असर देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां आदि जिलों में पड़ने की संभावना है।