नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में रूस ने अपनी निंदा के प्रस्ताव पर वीटो पावर का इस्तेमाल करके इसे रोक दिया है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में यूक्रेन पर रूस के आक्रमण की निंदा करने के लिए यह प्रस्ताव लाया गया था।
इसके पक्ष में 11 सदस्यों ने वोट किया, लेकिन रूस ने अपने वीटो का इस्तेमाल करके इसे रोक दिया। प्रस्ताव के पक्ष में 11 सदस्यों ने में वोट किया। भारत, चीन और यूएई ने वोटिंग में हिस्सा ही नहीं लिया।
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में यूक्रेन पर रूस के हमले को रोकने और सेना को बुलाने के लिए वोटिंग कराई गई थी। निंदा प्रस्ताव को रोकने के पक्ष में तर्क देते हुए यूएन में रूसी दूत ने कहा कि रूस यूक्रेन या फिर यूक्रेन के नागरिकों के खिलाफ युद्ध नहीं छेड़ रहा बल्कि वो डोनबास के लोगों को बचाने के लिए ये कदम उठा रहा है।