राम रहीम को हरियाणा पुलिस ने दी जेड प्लस सुरक्षा, बतायी ये वजह

देश
Spread the love

हरियाणा। हरियाणा में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को पैरोल पर जेल से रिहा होने पर जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है।

खालिस्तान समर्थक कार्यकर्ताओं से उनकी जान को खतरा बताया गया है। इसी महीने की शुरुआत में उन्हें पैरोल पर रिहा किया गया था। अब उन्हें शीर्ष स्तरीय सुरक्षा कवर देने का हरियाणा सरकार का फैसला आया है।

पूर्व पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या और दो डेरा शिष्यों के बलात्कार के मामले में वर्तमान में आजीवन कारावास की सजा काट रहे राम रहीम को रोहतक की सुनारिया जेल से 21 दिन की छुट्टी पर 7 फरवरी को रिहा किया गया था। इस मामले में पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत ने 2017 में राम रहीम को दोषी ठहराया था।

पैरोल मिलने के बाद राम रहीम रोहतक जेल से लग्जरी कार में कड़ी सुरक्षा के बीच शाम पांच बजे गुरुग्राम पहुंचे थे। छह गाड़ियों के काफिले में पुलिस की गाड़ियां भी शामिल थी। पुलिस सूत्रों ने बताया था कि अनुयायियों ने फूल बरसाकर राम रहीम का स्वागत किया था। इस दौरान केक भी कटवाने की चर्चा थी।