ऑपरेशन डबल बुल में इनामी सहित 9 नक्‍सली गिरफ्तार, देखें वीडियो

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा/रांची। झारखंड के लोहरदगा जिले के पेशरार थाना क्षेत्र के बुलबुल जंगल में नक्‍सलियों के खिलाफ पुलिस ने 13 दिनों तक मेगा ऑपरेशन अभियान चलाया। इस 10 बार नक्सलियों के साथ मुठभेड़ भी हुई। अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। सुरक्षाबलों ने 10 लाख के इनामी बलराम उरांव समेत नौ नक्सलियों को गिरफ्तार किया। यह जानकारी पुलिस महानिरीक्षक (अभियान) एवी होमकर ने 22 फरवरी को रांची में दी। मौके पर लोहरदगा एसपी प्रियंका मीना सहित अन्‍य अधिकारी मौजूद थे।

पुलिस ने बताया कि अभियान में गिरफ्तार जोनल कमांडर बलराम उरांव पर दस लाख रुपये का इनाम है। उसपर 82 मामले दर्ज है। एक महिला नक्‍सली को भी गिरफ्तार किया गया है। अभियान में एक नक्‍सली मारा भी गया था। इसकी पहचान एक लाख का इनामी दिनेश के रूप में हुई। एक महिला नक्‍सली भी गिरफ्तार किया गया है।

यह अभियान लोहरदगा और लातेहार जिलाबल, कोबरा 203/209 बटालियन, झारखंड जमुआर की एजी+बीडीडीएस टीम, सीआरपीएफ और आईआरबी के जवान शामिल थे। नक्‍सलियों के विरुद्ध ‘ऑपरेशन डबल बुल’ के नाम से अंतरजिला संयुक्‍त अभियान 8 फरवरी, 2022 से चलाया गया। अभियान के शुरू होने से लेकर 21 फरवरी के बीच पुलिस और नक्‍सलियों के बीच अलग-अलग स्‍थानों पर 10 बार मुठभेड़ हुई।

पुलिस ने बताया कि इस दौरान नक्‍सलियों के मांद में घुसकर अनेक बंकर और कैंप ध्‍वस्‍त किये गये। वहां से नक्‍सलियों द्वारा उपयोग में लाए जाने वाली आइईडी, आईईडी सामग्री बनाने की वस्‍तुएं जब्‍त की गई। इस अभियान में नक्‍सलियों को भारी क्षति पहुंची। उनका मनोबल टूटा। आम जनता का पुलिस के प्रति विश्‍वास बढ़ा।

गिरफ्तार नक्‍सली और दर्ज कांड

दस लाख का इनामी जोनल कमांडर बलराम उरांव, 82 मामले
सब जोनल कमांडर दशरथ सिंह खेरवार, 7 मामले
एरिया कमांडर मारकुश नगेसिया, 10 मामले
सेल सदस्‍य शैलेश्‍वर उरांव, 2 मामले
सेल सदस्‍य मुकेश कोरबा, 2 मामले
सेल सदस्‍य विरेन कोरबा, 2 मामले
सेल सदस्‍य शैलेंद्र नगेसिया, 2 मामले
सेल सदस्‍य संजय नगेसिया, 2 मामले
सेल सदस्‍य शीला खेरवार, 2 मामले

इंसास सहित ये बरामद

नक्सलियों के साथ मुठभेड़ के दौरान एक इंसास रायफल, 315 बोर का रायफल, एक अमेरिकन रायफल, एक पिस्टल, 1678 जिंदा गोली, 21 मैगजीन समेत अन्‍य सामग्री जब्‍त की गई। इसमें नकद 3 लाख 27 हजार 150 रुपये भी है।