मुंबई। टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी के फैंस का दिल ये खबर सुनकर टूटने वाला है। एक्ट्रेस ने अपना हमसफर चुन लिया है। देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने मिस्ट्री मैन का खुलासा कर दिया है। वे टीवी एक्टर विशाल सिंह को डेट कर रही हैं। विशाल संग अपना रिश्ता ऑफिशियल करते हुए देवोलीना ने सगाई की तस्वीरें भी शेयर की हैं।
देवोलीना ने सगाई की फोटोज इंस्टा पर शेयर की हैं। जिनमें देवोलीना अपनी इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करती दिखीं। देवोलीना ने अपने मंगेतर विशाल सिंह की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा- फाइनली, आई लव यू विशू।
कई यूजर्स ने देवोलीना से पूछा कि अब अभिजीत बिचुलके का क्या होगा। देवोलीना और विशाल ने ऑनस्क्रीन देवर भाभी का रोल प्ले किया था। इसलिए कई लोग कमेंट में ये भी लिख रहे- गोपी बहू विद जिगर जी।