मलेशिया में फंसे 30 श्रमिकों को झारखंड लाने की कवायद शुरू

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

  • मुख्यमंत्री के आदेश पर श्रम विभाग ने मलेशिया में भारत के उच्चायुक्त को लिखा पत्र

रांची। मलेशिया में फंसे गिरिडीह, हजारीबाग और बोकारो के 30 श्रमिकों को झारखंड वापस लाने की प्रक्रिया तेज कर दी है। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के निर्देश के बाद श्रम विभाग ने मलेशिया में भारत के उच्चायुक्त बीएन रेड्डी को पत्र लिख मामले में हस्तक्षेप करने का आग्रह किया गया है।

पत्र में ये लिखा है

मलेशिया में भारत के उच्चयुक्त को लिखे पत्र में बताया गया है कि राज्य के 30 श्रमिक लीडमास्टर इंजीनियरिंग एंड कंस्ट्रक्शन एसडीएन बीएचडी में कार्यरत हैं। इन सभी से नेगेरी सेम्बिलन दारुल खुसस, मलेशिया ट्रांसमिशन कार्य में लाइनमैन के रूप में कार्य लिया गया है। श्रमिक 30 जनवरी 2019 से वहां काम कर रहे हैं। उनका अनुबंध 3 साल की अवधि के लिए था, जो अब खत्म हो गया है। हालांकि ठेकेदार द्वारा उन्हें वापस भारत नहीं भेजा जा रहा है। साथ ही पिछले चार माह से वेतन का भुगतान भी नहीं किया गया है। श्रम विभाग के सचिव प्रवीण टोप्पो ने उच्चायुक्त से अनुरोध किया है कि मामले में हस्तक्षेप करें। कंपनी/ठेकेदार को श्रमिकों के वैध बकाया राशि भुगतान करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करें।

दैनिक भारत 24 ने उठाया था

आपके अपने न्‍यूज वेब पोर्टल दैनिक भारत 24 ने इस मामले को 12 फरवरी को उठाया था। बताया था कि झारखंड के 30 मजदूर मलेशिया की राजधानी कुआलालम्पुर के बेंटोंग में फंसे हैं। ये गिरिडीह, हजारीबाग और बोकारो जिले के हैं। कंपनी ने चार महीने से वेतन नहीं दिया है। मजूदरों ने सोशल मीडिया के जरिये भारत और झारखंड सरकार से वतन वापसी की गुहार लगाई है।

फंसे मजदूरों का विवरण

हजारीबाग के बिष्णुगढ प्रखंड

जगलाल महतो (चानो)

गोबिन्द महतो (चानो)

चेतलाल महतो (चानो)

भुनेश्वर महतो (चानो)

मनोज महतो (चानो)

लीलो महतो (चानो)

सुरेश महतो (मंगरो)

गिरघारी महतो (रखवा)

प्रकाश कुमार महतो (भेलवरा)

तिलेश्वर महतो (सपमरवां)

प्रदीप कुमार महतो (टुटकी)

बोकारो के गोमिया प्रखंड

रोहित महतो (तिसकोपी)

प्रेमलाल महतो (तिसकोपी)

दशरथ महतो (तिसकोपी)

केशु महतो (तिसकोपी)

बासुदेव महतो (तिसकोपी)

विश्वनाथ महतो (तिसकोपी)

पुनीत महतो (बड़की सीधाबारा)

प्रेमचंद महतो (छोटकी सीधाबारा)

टुकामन महतो (चिलगो)

बोकारो के नावाडीह प्रखंड

दुलारचंद महतो (महुआटांड)

भुनेश्वर कमार (महुआटांड)

झरी कमार (महुआटांड)

गिरिडीह के बगोदर प्रखंड

बिनोद कुमार महतो (खेतको)

बासुदेव महतो (खेतको)

रामेश्वर महतो (खेतको)

बुधन महतो (खेतको)

गिरिडीह के डुमरी प्रखंड

बुधदेव प्रसाद (मंगलुअहरा)

देवानंद महतो (सेवाटांड)

बिनोद महतो (घुटवाली)