फिल्म इंडस्ट्री में संघर्ष की कहानी बयां करती ‘सिनेमा जिंदाबाद’, यहां मुफ्त देखें

मनोरंजन
Spread the love

मुंबई। बॉलीवुड फिल्म ‘सिनेमा जिंदाबाद’ एम एक्स प्लेयर पर रिलीज हो चुकी हैं। इसे फ्री में देखा जा सकता है। इसमें फिल्‍म इंडस्ट्री के पर्दे के पीछे की कहानी को दिखाया गया है। इसका निर्माण अजय यादव फिल्म्स के बैनर तले किया गया है।

फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा कलाकार, निर्माता, निर्देशक, लेखक व अन्य जब पहली बार काम की तलाश में यहां आता है, तब उसे कई तरह की मुश्किल से गुजरना पड़ता है। फिल्म में एक निर्देशक के संघर्ष को भी केंद्रित कि‍या गया है। फिल्‍म में राजपाल यादव सहित अन्य बॉलीवुड कलाकारों ने अभिनय किया।

अजय यादव ने बताया कि पर्दें के पीछे की कहानी कोई दर्शक नहीं देख पाता है। ना ही समझ पाता है। वह हमेशा से फिल्म देखता है। फिल्म बनाने से लेकर रिलीज करने तक कठिन परिश्रम करना होता है। खास कर जब इंडस्ट्री में कोई नवोदित होते हैं। खुद को साबित करके दर्शकों के दिल में जगह बनाने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती हैं।