बॉलीवुड के डिस्को किंग बप्पी लाहिड़ी का निधन

मनोरंजन मुख्य समाचार
Spread the love

मुंबई। बॉलीवुड से बुधवार की सुबह बुरी खबर आई। म्यूजिक डायरेक्ट बप्पी लाहिड़ी का निधन हो गया। वे 69 साल के थे। उन्होंने मुंबई के एक हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। बप्पी लहरी ने हिन्दी सहित कई क्षेत्रीय भाषाओं में भी गाने गाए थे। संगीत दिया था।

म्यूजिक इंडस्ट्री में बप्पी लाहिड़ी को डिस्को किंग कहा जाता था। उनका असली नाम अलोकेश लाहिड़ी था। बप्पी लहरी अपने म्यूजिक के साथ-साथ सोना पहनने के अंदाज को लेकर भी जाने जाते थे। उन्होंने की नये गायकों को भी मौका दिया था।

मंगलवार की रात तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके।

जानकारी के मुताबिक बप्पी लाहिड़ी का निधन रात करीब 11 बजे हुआ। वे पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। मुंबई के क्रिटी केयर अस्पताल में उनका इलाज  चल रहा था। उनको सोना पहनना और हमेशा चश्मा लगाकर रखना बेहद पसंद था। गले में सोने की मोटी-मोटी चेन और हाथ में बड़ी-बड़ी अंगूठियां समेत सोने के ढेर सारे गहने पहनना उनकी पहचान थी।

उनके निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री को गहरा धक्का लगा है। कई कलाकार और संगीतकार ने उनके निधन पर शोक जताया। शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।