एक्टर अमिताभ को हार्ट अटैक, पत्नी ने की पुष्टि

देश मुंबई
Spread the love

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर और फिल्म निर्माता अमिताभ दयाल का आज सुबह यानी बुधवार को 4.30 बजे निधन हो गया। वह पिछले 13 दिनों से बीमार चल रहे थे। 51 साल की उम्र में हार्ट अटैक के कारण उनका निधन हो गया।

हाल ही में अभिनेता की पत्नी मृणालिन्नी पाटिल ने इस खबर की पुष्टि की है। अमिताभ दयाल सिनेमा के कई बड़े-बड़े एक्टर के साथ काम कर चुके है, जिसमें अमिताभ बच्चन, जॉन अब्राहम, संजय दत्त जैसे नाम शामिल हैं। अभिनय पिछले 13 दिनों से बीमार चल रहे थे। इस बारे में एक्टर की पत्नी ने ही बताया है। 17 जनवरी को उन्हें दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अमिताभ दयाल

मृणालिन्नी पाटिल ने बताया कि ‘हम उनका अंतिम संस्कार मुंबई में ही करेंगे’। अमिताभ का पूरा परिवार छत्तीसगढ़ में रहता है। अमिताभ दयाल ने साल 2012 में फिल्म ‘रंगदारी’ और साल 2013 में ‘धुआं’ में काम किया था। उन्होंने अमिताभ बच्चन, जॉन अब्राहम, संजय दत्त के साथ भी काम किया था।