हेट स्पीच मामले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए यति नरसिंहानंद

उत्तर प्रदेश देश
Spread the love

हरिद्वार। धर्म संसद में हेटस्पीच देने के मामले में गिरफ्तार यति नरसिंहानंद को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।यह जानकारी हरिद्वार पुलिस की तरफ से दी गई है।बता दें कि शनिवार देर रात डासना मंदिर के पुजारी की गिरफ्तारी हुई थी। हरिद्वार सिटी सीओ शेखर सुयाल ने मीडिया को बताया था कि यति नरसिंहानंद को महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया गया है।

उनके खिलाफ 2-3 मामले दर्ज हैं। अब कोर्ट उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पिछली साल अगस्त में गाजियाबाद के डासना में शिव शक्ति धाम मंदिर के पुजारी यति नरसिंहानंद का एक वीडियो खूब चर्चा में रहा था। इसमें वह महिलाओं के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते नजर आए थे। उन्होंने राजनीति में आने वाली महिलाओं को लेकर बहुत ही भद्दी बात कही थी। शनिवार को हरिद्वार पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था।

आज कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। हरिद्वार धर्म संसद में भी डासना मंदिर के पुजारी ने कई विवादित बयान दिए थे। वह महिलाओं को लेकर भी अभद्र टिप्पणी कर चुके हैं। नरसिंहानंद को 14 दिनों तक न्यायिक हिरासत में रहना होगा। उसके बाद अगली सुनवाई में रिहाई को लेकर कुछ भी साफ हो सकेगा।