आम आदमी पार्टी में शामिल हुईं वीरेंदर सहवाग की बहन अंजू सहवाग

देश नई दिल्ली
Spread the love

नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर वीरेंदर सहवाग की बहन अंजू सहवाग आम आदमी पार्टी में शामिल हो गई हैं। दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय में उन्हें सदस्यता दिलाई गई। अंजू सहवाग ने कहा कि आम आदमी पार्टी जैसी पार्टी ने राजनीति में प्रोटोकॉल तोड़े हैं।

अंजू सहवाग ने कहा कि पार्टी उन्हें जो भी जिम्मेदारी देगी, उसे वो पूरी शिद्दत के साथ निभाएंगी। वीरेंदर सहवाग दो भाई और दो बहन हैं। दोनों बहनें मंजू और अंजू उनसे बड़ी हैं। सहवाग का परिवार मूल रूप से हरियाणा का है, जो बाद में दिल्ली में बस गया।