दारोगा के आत्महत्या करने पर ग्रामीणों का भड़का गुस्सा, देखें वीडियो

झारखंड
Spread the love

अरविंद अग्रवाल

पलामू। दारोगा के आत्‍महत्‍या करने पर ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। आक्रोशित लोगों ने थाना कैंपस के बाहर नारेबाजी की। वे एसपी पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस मामले में गंभीरता से विस्तृत जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक झारखंड के पलामू जिले के नावा बाजार के पूर्व थाना प्रभारी लालजी यादव ने आत्महत्या कर ली है। थाना कैंपस में ही उन्होंने सुसाइड किया। उधर, घटना से नाराज ग्रामीणों ने एनएच 98 पर जाम लगा दिया। आक्रोशित लोगों ने थाना कैंपस के बाहर नारेबाजी की।

बताया जा रहा है कि चार दिन पहले लालजी यादव को नावा बाजार थाना प्रभारी पद से हटाया गया था। उन्‍हें निलंबित किया गया था। वह रांची के बुढ़मू थाने में मालखाना का प्रभार देने गए थे। वहां से वापस लौटने के बाद उन्होंने आत्महत्या कर ली।

लालजी यादव सोमवार की शाम थाने लौटे थे। मंगलवार सुबह अपराध समीक्षा बैठक होने वाली थी। जवान थाना प्रभारी लालजी यादव को अपराध समीक्षा की बैठक को लेकर बुलाने गये थे।

पहली बार में जब कमरे से कोई जवाब नहीं आया, तब दूसरी बार आवाज दी। जवाब नहीं मिलने पर जवान किसी तरह कमरे में घुसा। वहां देखा कि लालजी फांसी के फंदे से झूल रहे हैं। पुलिस मामले में गंभीरता से विस्तृत जांच कर रही है।