इस बच्चे को दी गई दुनिया की सबसे महंगी दवा, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश!

दुनिया
Spread the love

इंग्लैंड। ये तस्वीर है इंग्लैंड के बेबी एडवर्ड की। जिसकी उम्र मात्र एक साल है। एडवर्ड स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (SMA) से पीड़ित है। SMA से मांसपेशियों की ग्रोथ के लिए ज़रूरी प्रोटीन की कमी हो जाती है। इस बीमारी का नाम सुनते ही परिवार पर मानों पहाड़ टूट पड़ा हो। इस बीमारी में इंसान न बैठ सकता है। न खड़ा हो सकता है। चलना-फिरना तो ख्वाब ही रह जाता है। इलाज भी बहुत आसान नहीं था। क्योंकि इसका इलाज बेहद मुश्किल और महंगा है। लेकिन अब एडवर्ड का इलाज शुरु हो गया है। उसे दुनिया की सबसे महंगी दवा ज़ोलगेज़्मा से थेरेपी दी जा रही है।

ज़ोल्गेज़्मा अब तक दुनिया की सबसे महंगी दवा मानी जाती है। इसकी क़ीमत है 1.79 मिलियन पाउंड। ये दवा मांसपेशियों में ज़रूरी प्रोटीन की कमी को पूरा कर रीढ़ की हड्डियों को फिर से मजबूत बनाना शुरु करता है.. जिससे इंसान धीरे-धीरे उठने बैठने में सक्षम हो सके। ये एक जीन थेरेपी है। बेबी एडवर्ड को अगस्त में ज़ोलगेज़्मा की डोज़ दी गई है।

ये जीन थेरेपी NHS इंग्लैंड के ज़रिए दी गई है। जिसने उसे जीवन का नया आधार दिया है। एडवर्ड की मां अपने 1 साल के बच्चे के लिए बहुत खुश है। उन्हें इस उम्मीद ने बहुत हिम्मत दी है कि अब उनका बच्चा भी बाकी बच्चों की तरह चल-फिर और खेल-कूद सकेगा।