मुंबई। भोजपुरी फिल्म ‘हम सूर्यवंशम हैं’ का ट्रेलर 10 जनवरी को प्रिया वीडियो पर रिलीज किया जाएगा। रूद्रा के आर फिल्म्स के बैनर तले फिल्म का निर्माण झारखंड के बोकारो में किया गया है। यह पारिवारिक और मनोरंजक फिल्म है। इसमें दर्शकों को एक्शन, रोमांस, कॉमेडी और फैमिली ड्रामा देखने को मिलेगा।
निर्देशक कुमार पांडेय के अनुसार ने ट्रेलर के बाद गानें और अंततः फिल्म रिलीज की जाएगी। फिल्म के निर्माता कुमार पांडेय और राम कुमार सिंह माराफारी बोकारो के ही रहने वाले हैं। सह निर्माता मस्कूर सिद्दीकी हैं।
कलाकार रवि शंकर मिश्रा, प्रियंका महाराज, अंजना सिंह, शंकर तरंग, शोएब राजा, रोशनी सिंह, जय तिलक, मस्कूर सिद्दीकी, कुमार पाण्डेय एवं उमेश सिंह हैं। सहायक कलाकार शशि भूषण गिरी, नवल कपूर, राजेश सिंह, मेहबूब आलम, अनामिका सिंह, सुमन मिश्रा, देवानंद सिन्हा, धर्मेन्द्र कुमार, बादल ठाकुर, समीर अली हैं।
गीतों को उदित नारायण, इंदु सोनाली, खुशबू जैन, अलका झा, अरविंद ओझा, प्रियंका सिंह, बबलू बिहारी गुप्ता, अनुज तिवारी, सुनील झा ने आवाज दी है। गीतकार मुन्ना दुबे, अनामिका सिंह, साकिर सोखिया हैं। डीओपी धनंजय प्रसाद सिंह व अमित छत्री, संगीतकार सुनील झा और कल्याण सिन्हा हैं।
एक्शन डायरेक्टर श्रवण कुमार, कोरियोग्राफर एंथोनी, सहायक निर्देशक समीर अली, आर्यन पांडेय, अनीश चन्द्र रेनू, बबलू बिहारी, लाइट तकनीक निर्देशक दया शंकर झा, प्रोडक्शन इंचार्ज, सोहेब राजा, साकिर, मुख्तयार मेहरा, कार्यकारी निर्माता रवि मिश्रा, प्रेम पाठक हैं।