सपा में शामिल होते ही स्वामी प्रसाद मौर्य ने दिया बयान, बोले- मैं जिसका साथ छोड़ता हूं उसका वजूद नहीं रहता, जैसे बहनजी…

उत्तर प्रदेश देश
Spread the love

उत्तरप्रदेश। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। वहीं, इस बीच भाजपा का साथ छोड़कर साइकिल की सवारी करने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य ने बड़ा बयान दिया है। योगी कैबिनेट में मंत्री रहे मौर्य ने कहा, ‘मैंने सोचा था कि इतने समय तक वनवास झेलने के बाद भाजपा अच्छा काम करेगी, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया।

मैं भाजपा से कहना चाहता हूं कि आज (14 जनवरी) को जो ये कार्यक्रम हो रहा है, इससे एक ऐसा तूफान चलेगा जिससे भाजपा के परखच्चे उड़ जाएंगे। इसके साथ स्वामी प्रसाद मौर्य कहा कि जिसका मैं साथ छोड़ता हूं उसका कोई वजूद नहीं रहता है। बहनजी (मायावती) इसका जीता जागता सबूत हैं। आगे कहा कि उन्‍होंने कांशीराम का नारा बदल दिया, तो मैंने उसका विरोध किया, लेकिन वह नहीं मानीं और आज उनका कोई वजूद नहीं है।

वहीं, उन्‍होंने कहा कि अखिलेश यादव पढ़े लिखे नौजवान हैं और प्रदेश के लाखों लोगों का साथ है। हम उनके साथ मिलकर बीजेपी को नेस्तनाबूद कर देंगे। भाजपा छोड़ कर सपा में शामिल होने वाले नेता स्वामी प्रसाद मौर्या (योगी कैबिनेट में थे मंत्री)डॉ. धर्म सिंह सैनी (योगी कैबिनेट में थे मंत्री)भगवती सागर (विधायक)विनय शाक्य (विधायक)रोशन लाल वर्मा (विधायक)डॉ. मुकेश वर्मा (विधायक)बृजेश प्रजापति (विधायक) है।