रामपुर: कांग्रेस ने जिसे कल बनाया था प्रत्‍याशी, आज वह सपा में हुए शामिल

उत्तर प्रदेश देश
Spread the love

उत्तर प्रदेश। उत्‍तर प्रदेश के चुनावी गलियारों से इस वक्‍त कांग्रेस को झटका लगा है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को जिस नेता को चमरौआ विधानसभा क्षेत्र से अपना उम्‍मीदवार बनाया था, उन्‍हीं ने उनका भरोसा तोड़ दिया है। चमरौआ विधानसभा से कांग्रेस की ओर से घोषित उम्‍मीदवार अली यूसुफ अली ने शुक्रवार को ही पंजा का साथ छोड़ कर अखिलेश यादव की साइकिल पर सवार हो गए।

अली यूसुफ अली शुक्रवार को लखनऊ में समाजवादी पार्टी ज्‍वाइन कर ली है। इसे कांग्रेस के लिए बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को 125 पार्टी प्रत्‍याशियों के नामों की घोषणा की थी। इसमें महिलाओं और युवाओं को तवज्‍जो दी गई थी।

इसी में अली यूसुफ अली का नाम भी शामिल था, लेकिन उन्‍होंने 14 जनवरी को ही सपा का दामन थाम लिया। इसे कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस बार कांग्रेस ने लंबी प्रक्रिया के बाद उम्‍मीदवारों का चयन किया था। अब यह देखना दिलचस्‍प होगा कि कांग्रेस चमरौआ सीट से किसे अपना प्रत्‍याशी बनाती है।