भोपाल में बन रही है स्टैच्यू ऑफ वननेस, 108 फीट ऊंची प्रतिमा की जानिए खासियत

देश मध्य प्रदेश
Spread the love

मध्यप्रदेश। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को शंकर सांस्कृतिक एकता न्यास के साथ एक अहम बैठक की। जिसमें खंडवा जिले के ओंकारेश्वर में स्थापित होने वाली स्टैच्यू ऑफ वननेस के संबंध में चर्चा की गई। प्रतिमा 54 फीट ऊंचे प्लेटफार्म पर स्थापित की जाएगी. इसकी कुल ऊंचाई 108 फीट होगी। यह प्रोजेक्ट 2023 तक बनकर तैयार होगा। समेत अलग-अलग प्रोजेक्ट पर करीब 2000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

बैठक में महामंडलेश्वर आचार्य अवधेशानंद समेत कई प्रमुख संत उपस्थित थे। इन संतों मे स्वामी परमात्मानंद सरस्वती महाराज, स्वामी चिदानन्दपुरी, स्वामी हरिब्रम्हेन्द्रानंद महाराज, मुकुल कानिटकर स्वामी मित्रानंद, पद्यश्री वी.आर. गौरीशंकर, स्वामी वेदतत्वानंद शामिल थे। इसके अलावा कई संत और विशेषज्ञ अलग-अलग जगहों से वर्चुअली भी जुड़े। बैठक में ओमकारेश्वर में स्थापित होने वाली 108 फीट ऊंची शंकराचार्य जी की प्रतिमा, संग्रहालय और अंतरराष्ट्रीय अद्वैत वेदांत संस्थान के संबंध में चर्चा की गई।

सरकार का कहना है कि आचार्य शंकर की ज्ञान भूमि ओंकारेश्वर का प्रकल्प अद्वैत वेदांत के वैश्विक केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा यह संस्थान अंतरराष्ट्रीय शोध केंद्र संदर्भ केंद्र और समन्वय केंद्र होगा। संस्थान के तहत सात केंद्र (स्कूल) स्थापित किए जा रहे हैं। इस केंद्र का मुख्य द्वार जगन्नाथ पुरी मंदिर के द्वार को प्रदर्शित करेगा।