- 48 घंटे के अंदर जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश
रांची। झारखंड की राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान के चारों तरफ एवं आसपास के क्षेत्रों में हुए अतिक्रमण में समाहित अतिक्रमित भूमि की 29 जनवरी, 2022 को मापी की गयी। अंचल अधिकारी शहर एवं बड़गाईं की देखरेख में मोरहाबादी मैदान के चारों तरफ एवं आसपास के क्षेत्र में भूमि की मापी की गई।
जनजातीय शोध संस्थान भवन से लेकर मिलन पैलेस तक अतिक्रमित भूमि का नक्शा एवं भूमि के विवरण के साथ जिला प्रशासन की टीम ने जमीन मापी की। अंचल अधिकारी, बड़गाईं मनोज कुमार की देखरेख में संबंधित क्षेत्र की मापी की गयी। शहर अंचल के क्षेत्र में अंचल कार्यालय की टीम ने मापी की। इस दौरान दोनों अंचल के अंचल निरीक्षक और कर्मी भी उपस्थित थे।
अंचलाधिकारी शहर एवं बड़गाईं को अतिक्रमित भूमि की मापी करते हुए नक्शा एवं भूमि के विवरण के साथ 48 घंटे के अंदर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश रांची अपर समाहर्ता द्वारा दिया गया है।