Jharkhand : मकर संक्रांति पर ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज, जानें

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। झारखंड सहित पूरे देश में शुक्रवार को मकर संक्रांति मनाया जाएगा। इस दिन देश के कई राज्‍यों में घना कोहरा छाने वाला है। झारखंड के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। रांची स्थित मौसम केंद्र ने गुरुवार को यह जानकारी दी है।

4 डिग्री तक गिरेगा पारा

मौसम केंद्र के मुताबिक राज्‍य में अगले 24 घंटों में न्‍यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है। राज्‍य में अगले 2-3 दिनों तक हल्‍के से मध्‍यम दर्जे का कोहरा छाये रहने की उम्‍मीद है।

बारिश की संभावना

मौसम केंद्र के मुताबिक 14 जनवरी तक गर्जन के साथ राज्‍य के दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इसका असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा जिलों में पड़ने की संभावना है।