Jharkhand : सरस्‍वती पूजा के दिन भी होगी बारिश, अलर्ट जारी

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। झारखंड में सरस्‍वती पूजा के दिन भी बारिश होगी। राज्‍य में अगले 24 घंटे के दौरान न्‍यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद धीरे-धीरे तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। 2 फरवरी को दोपहर या शाम के समय आकाश में आंशिक बादल छाये रहेंगे। यह जानकारी रांची स्थित मौसम केंद्र ने 30 जनवरी को दी।

3 को बारिश और वज्रपात

मौसम केंद्र के मुताबिक 3 फरवरी को राज्‍य के उत्तर-पूर्वी, मध्‍य और दक्षिणी भागों में बारिश और वज्रपात होने की संभावना है। इसका असर रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, देवघर, धनबाद, दुमका,‍ गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहि‍बगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां जिलों में देखने को मिलेगा।

4 को कई जगह वर्षा

मौसम केंद्र के अनुसार 4 फरवरी तक राज्‍य में कहीं-कहीं हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

5 फरवरी को यहां बारिश

केंद्र के मुताबिक 5 फरवरी को उत्तर-पूर्वी और निकटवर्ती मध्‍य भागों में कहीं-कहीं हल्‍की बारिश हो सकती है। इसका प्रभाव देवघर, धनबाद, दुमका,‍ गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहि‍बगंज आदि जिलों में देखने को मिलेगा।