jharkhand : स्कूलों में बदला एमडीएम का समय, अब इस टाइम मिलेगा भोजन

झारखंड शिक्षा
Spread the love

रांची। झारखंड के सरकारी स्कूलों में ध्यान भोजन का समय बदल गया है। नई समय सारणी जारी हो गई है। इसकी अधिसूचना शिक्षा सचिव के रवि कुमार ने 16 दिसंबर जारी कर दी है। इस बारे में सभी को जानकारी दे दी गई है।

जारी अधिसूचना में सचिव ने लिखा है कि झारखंड राज्य मध्याह्न भोजन प्राधिकार की राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक 18 नवंबर को हुई। यह बात संज्ञान में आई कि 1 जुलाई से 31 मार्च तक मध्याह्न भोजन का समय दोपहर 2.30 से 3 बजे तक है।

इसके कारण विद्यार्थी नाश्ता करके सुबह 8.55 बजे स्कूल आते हैं। उन्हें दोपहर 2.30 बजे तक भूखे रहना पड़ता है। क्षेत्र भ्रमण के क्रम में मामला भी संज्ञान में आया है।

राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक में मध्याह्न भोजन की समय अवधि को दोपहर 1.00 से 1.30 तक किए जाने का प्रस्ताव पारित करते हुए संशोधित आदेश जारी करने का निर्णय लिया गया है।

उक्त आलोक में मध्याह्न भोजन की समय अवधि में बदलाव की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए 1 जुलाई से 31 मार्च के लिए विद्यालय की समय सारणी में संशोधन किया गया है।

यह है नई समय सारणी

शिक्षा का आगमन सुबह 8.45 बजे

विद्यार्थी आगमन सुबह 8.55 बजे

प्रातः सभा/सदन सुबह 9.00 बजे से 9:15 बजे तक

शिक्षण अवधि सुबह 9.15 बजे से शाम 3.00 बजे तक

मध्याह्न भोजन दोपहर 1.00 से 1.30 तक

शिक्षक प्रस्थान शाम 4.00 बजे