Jharkhand : कल कई जगह बारिश संभव, जानें आपके यहां कैसा रहेगा मौसम

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। झारखंड के कई जिलों में 15 जनवरी को बारिश होने की संभावना है। मकर संक्रांति के दिन राजधानी रांची सहित लगभग सभी जिलों में सुबह से ही आकाश में बादल छाये रहे। शनिवार को राज्‍य के सभी जिलों में बादल छाये रहने की उम्‍मीद है। रांची स्थित मौसम केंद्र ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है।

4 डिग्री तक गिरेगा तापमान

मौसम केंद्र के मुताबिक राज्‍य में अगले 2 से 3 दिनों के दौरान न्‍यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है। राज्‍य में अगले 2-3 दिनों तक सुबह में कोहरा या धुंध छाये रहने की उम्‍मीद है।

यहां की बारिश की संभावना

मौसम केंद्र के मुताबिक 15 जनवरी तक गर्जन के साथ राज्‍य के दक्षिणी और उससे सटे मध्‍य भागों में कहीं-कहीं हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इसका असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, रांची, खूंटी, गुमला जिलों में पड़ने की संभावना है।