Jharkhand : हो जाएं सावधान, कुछ घंटों में बजने वाले हैं रात 8

झारखंड
Spread the love

रांची। सावधान हो जाएं। रात 8 बजे में अब कुछ ही समय बाकी रह गये हैं। इसके बाद दुकानें खुली रखने पर कार्रवाई की जाएगी। कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर राज्‍य सरकार ने सभी दुकानों को रात 8 बजे तक ही खोलने का आदेश दिया है। हालांकि रेस्टोरेंट, बार एवं दवा दुकानें अपने नॉर्मल समय पर बंद होंगे।

ये निर्देश भी दिये गये हैं

सभी पार्क, स्विमिंग पूल, जिम, चिड़ियाघर, पर्यटन स्थल, खेल स्टेडियम 15 जनवरी तक बंद रहेंगे।

स्कूल, कॉलेज, कोचिंग इंस्टीट्यूट 15 जनवरी 2022 तक बंद रहेंगे। इन संस्थानों में 50% क्षमता के साथ प्रशासनिक कार्य होंगे।

15 जनवरी 2022 तक सिनेमाहॉल, रेस्टोरेंट, बार एवं शॉपिंग मॉल 50% क्षमता के साथ खुलेंगे।

आउटडोर आयोजन में अधिकतम एक सौ लोग शामिल हो सकेंगे।

इनडोर आयोजनों में क्षमता का 50% या 100 दोनों में से जो कम हो, क्षमता के साथ आयोजन हो सकेंगे।

सरकारी एवं निजी संस्थानों के कार्यालय 50% क्षमता के साथ खुले रहेंगे। बायोमेट्रिक अटेंडेंस पर प्रतिबंध रहेगा।