आज का राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन

राशिफल
Spread the love

04 जनवरी, 2022

मेष

सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा। दिन उत्साह भरा रहेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। रिश्तों में मजबूती बनी रहेगी। संतान की ओर से कोई बड़ी खुशखबरी मिलने का योग बन रहा है। समय की महत्ता को समझते हुए इसका सदुपयोग करना जरूरी है। रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

वृष

मेहनत के बेहतर परिणाम मिलेंगे। पर्यटन से जुड़े लोगों को धन लाभ होने का योग है। खुद को उर्जावान महसूस करेंगे। प्रेमी के साथ रिश्ते मधुर होंगे। खुद को किसी रचनात्मक काम में लगायेंगे। आर्थिक पक्ष काफी मजबूत रहेगा। काम से अधिकारी वर्ग खुश होंगे। सलाह किसी जरूरतमंद के लिये कारगर साबित होगी। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी।

मिथुन

एकाग्रता से किया गया काम सफल होगा। प्रेमियों के लिये दिन बढ़िया है। साथी से कोई उपहार भी मिलेगा। नौकरीपेशा वाले लोगों को कार्यों में अधिकारियों से मदद मिलेगी। कोई नया काम शुरू करने का योजना बनायेंगे, जो भविष्य मे आपके लिए फलदायी होगा। छोटे उद्योग वाले लोगों को अच्छा मुनाफा होने वाला है। सेहत अच्छी बनी रहेगी।

कर्क

पैसों के मामले में लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा नहीं करें। किसी को उधार देने से पहले सोच-विचार करना बेहतर रहेगा। कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। अपने खर्चों पर थोड़ा लगाम लगा कर रखें। आदतों में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जायेंगे। यात्रा करते समय समान का खास ख्याल रखें।

सिंह

पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान निकलेगा। सबकी नजरों में अच्छे बने रहेंगे। परिवार में धार्मिक अनुष्ठान करने की योजना बनाएंगे। रिश्तों के मामले में भाग्यशाली रहेंगे। व्यवहार में कुछ अच्छे बदलाव होंगे। जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिलेगा।  कारोबार में आ रही सारी परेशानियां दूर होंगी।

कन्या

कारोबार को बढ़ाने के लिये नये अवसर मिलेंगे। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा। जीवनसाथी के साथ डिनर करने पर रिश्तों में सकारात्मकता आयेगी। व्यापार में बढ़ोतरी होगी। अनजान व्यक्ति अच्छा मुनाफा करायेगा। शिक्षा के क्षेत्र में कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। घर पर मन पसंद का खाना बनेगा। इससे खुशी महसूस होगी।

तुला

ध्यान पहले से रुके हुए कार्यों को पूरा करने में लगेगा। ऑफिस में किसी काम को लेकर सहकर्मियों से विचार-विमर्श करेंगे। छात्रों का दोस्तों के साथ मेल-जोल बढ़ेगा। कुछ लोग आपको पीछे रखने की भावना रखेंगे। कोई भी फैसला सोच समझ कर लें। पहले से चल रहे किसी लोन की ईएमआई समाप्त होगी। व्यापार में कोई बड़ा धन लाभ होने का योग है।

वृश्चिक

जो काम शुरू करेंगे, उसे कम समय में ही पूरा कर लेंगे। कल्पना शक्ति लक्ष्य प्राप्ति में सहायता करेंगी। मानवीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर किया गया कार्य फायदेमंद रहेगा। लेन-देन के लिये दिन अच्छा है। जीवनसाथी की उपलब्धियों की सराहना करने से दाम्पत्य जीवन में मधुरता आयेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में सफलता मिलेगी।

धनु

कामकाज से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी। सोचे हुए काम पूरे होंगे। किसी समारोह में ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आपके लिए बहुत खास साबित होगा। कारोबार बढ़ाने के लिये किसी दूसरे व्यक्ति से बेहतर सुझाव मिलेंगे। ऑफिस में साथ काम करने वाले मदद करेंगे। जीवन में दूसरे लोगों का सहयोग मिलता रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी।

मकर

दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। घर पर ही परिवार वालों के साथ डिनर का आनंद लेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी विषय पर लंबी बातचीत होगी। किसी कार्य की योजना बनायेंगे। अविवाहित को विवाह का प्रस्ताव मिलेगा। प्रेमी भी अपने साथी के बारे में घर पर बता सकते है। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा के बेहतर परिणाम हासिल होंगे।

कुंभ

दिन खुशियों से भरा रहेगा। कारोबारियों को लाभ होगा। छात्रों को करियर में कोई बड़ी सफलता हासिल होगी। किसी जरूरी काम को पूरा करने की सोच रहे हैं तो वह पूरा हो जाएगा। विवाहितों के लिए दिन अच्छा है। आपको किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। काम छोड़कर दूसरों की मदद करने का मन में भाव आयेगा। सभी समस्याएं दूर होगी।

मीन

दिन सामान्य रहेगा। मन में किसी बात को लेकर उत्साह बना रहेगा। अविवाहितों की किस्मत चमक सकती है। किसी कार्य में कुछ लोग मदद करने में आनाकानी करेंगे, लेकिन अपने आत्मविश्वास और बढे़ हुए मनोबल से कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। दिनभर की व्यस्तता के कारण थकान महसूस करेंगे। बच्चे खुशी की वजह देंगे ।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)