आज का राशिफल, जाने कैसा होगा आपका दिन

राशिफल
Spread the love

01 जनवरी, 2022

मेष

दिन भाग्यशाली है। नक्षत्र अत्यंत अनुकूल दिखाई देता है। सकारात्मक विचार करने से ऊर्जा पाएंगे। किसी परियोजना पर कार्य कर रहे हैं इसके लिए संभवतः सबसे अनुकूल समय नहीं है। आर्थिक सहायता में भी देरी हो सकती है।

वृष

किसी ऐसे व्यक्ति की ओर आकर्षित होंगे, जो आपकी रुचियों और इच्छाओं एवं जुनून को साझा करेगा। किसी के साथ कुछ गलत किया है तो हमेशा अपनी गलती मानकर माफी मांगना ही बेहतर होगा। पश्चाताप को समझा जाएगा और आप माफ किए जाएंगे।

मिथुन

जिन लोगों से मिलेंगे, उनके लिए एक प्रेरणा होंगे। ऊर्जा और आपके चारों ओर प्रेम और सुंदरता उन्हें प्रोत्साहित करती है। भाग्यशाली साबित हो सकते है। छोटे से काम के लिये भी आपको जोर लगाना होगा या बहुत प्रयास करना होगा।

कर्क

आपके इरादों से संबंधित पुस्तकों का संदर्भ लें। यह पुस्तकें आपको यशस्वी योजनायें बनाने में मार्गदर्शन करेगी। सामान्य तौर पर चुस्त और प्रबल हैं। पिछले कुछ दिनों सें व्यस्तता के कारण हो रही थकावट आपको सुस्त कर देगी। पर्याप्त आराम करें, जिससे ठीक हो जाएंगे।

सिंह

किसी को अनचाही सलाह या तारीफ देने से बचें। इसके अतिरिक्त दूसरे लोगों के व्यक्तिगत मामलों में भी हस्तक्षेप नहीं करें। बुरे सपने और भ्रमों से पूरी तरह से घिरे हुये है। केवल इच्छाशक्ति‍ जिंदगी को बर्बाद करने वाले इन नकारत्मक विचारों से मुक्ति‍ दिला सकती है । इसलिये आप बुरे सपनों में नही उलझें।

कन्या

कामकाजी महिलाओं को घर और कार्यालय दोनों जगह पर समस्या का सामना करना पड़ सकता है। यह उनके लिए एक कठिन दिन होगा। किसी के साथ बाहर जाने की योजना बना सकते हैं। बाहर जाने पर सतर्क रहें। ख्‍याल रखें। दोस्‍तों के साथ मिलने पर हंसी-खुशी से समय बिताएंगे।

तुला

भावना और मनोभावों को उस व्यक्ति के सामने स्पष्ट और खुले रूप से व्यक्त करें, जिससे आप आकर्षित हैं। अस्वीकृति से भयभीत नहीं हों। कुछ कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। अपनी बौद्धिकता और विश्लेषणात्मक शक्तियों के साथ सभी का समाधान करने में सक्षम होंगे।

वृश्चिक

दीर्घकालिक स्वप्न पर कार्य करने का प्रयास कर सकते हैं। अपने सपनों को पहले की अपेक्षा पूरा करना अधिक आसान हो सकता है। प्रेमी के आसपास प्रतीक्षा करने की जरूरत नहीं है। बस आगे बढ़िए और प्रस्ताव दीजिए। निश्चित ही एक सकारात्मक प्रतिसाद मिलता है।

धनु

मजाकिया स्वभाव मित्र और दूसरे लोगों के बीच आपको लोकप्रिय बनाता है। नुकसान पहुंचाने का कारण बनें व्यक्ति पर दया दिखाना या उसे माफ करना मुश्किल होगा। ऐसा करने के लिए अत्यधिक समझ की आवश्यकता होती है। हर व्यक्ति के बारे में सहानुभूति रखने की क्षमता आपको ऐसे व्यक्ति को माफ करने में सहायता करेगी।

मकर

महिलाएं जिन पार्टियों या फंक्शनों में उपस्थित होंगी, उनमें आकर्षक और लोकप्रिय होंगी। संपत्ति‍ के बारे में या कोई घरेलू समस्या का समाधान करने के लिए उसमें शामिल सभी लोगो की राय लेनी चाहिये। कुछ समय अपने अहंकार को दूर रखें। बाहर का खाने से बचें। सेहत का ख्‍याल रखें।

कुंभ

दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। घर में किसी सदस्य की सेहत अकस्मात खराब होने या पुराने रोग के बढ़ने से भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। आर्थिक कारणों से कार्य अटक सकते है। उधार की वसूली में परेशानी आएगी। किसी अरिष्ट की चिंता से मन व्याकुल रहेगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। मानसिक तनाव ना बढ़ने दें।

मीन

भावनात्मक रूप से कठिन समय चल रहा है। हृदय के घाव भरने में थोड़ा और समय लगेगा। लोगों से करुणा एवं सहानुभूति प्राप्त होगी। जल्द ही यह समय भी निकल जाएगा। निष्क्रियता एवं थकावट महसूस करेंगे। यह सक्रिय स्वभाव के विपरीत होगा। सहजता से क्षुब्ध भी हो जायेंगे।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)