हटिया-पुरी स्पेशल ट्रेन का इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

झारखंड
Spread the love

रांची। हटिया-पुरी-हटिया स्पेशल ट्रेन का दक्षिण पूर्व रेलवे के रेढ़ाखोल एवं बोइंडा स्टेशनों में ठहराव होगा। 01 जनवरी, 2022 से अगले आदेश तक प्रयोगिक तौर पर इसके ठहराव अवधि में विस्तार किया गया है। यह जानकारी दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची मंडल ने दी है।

ज्ञातव्य हो कि ट्रेन संख्या 18451/18452 हटिया-पुरी-हटिया स्पेशल ट्रेन का दक्षिण पूर्व रेलवे के रेढ़ाखोल एवं बोइंडा स्टेशनों में 01 अक्‍टूबर, 2021 से 3 महीने के लिए प्रयोगिक तौर पर ठहराव दिया गया था।

ट्रेन संख्या 08451 हटिया-पुरी स्पेशल ट्रेन का रेढ़ाखोल स्टेशन पर आगमन 23.30 बजे एवं प्रस्थान 23.32 बजे होगा। बोइंडा स्टेशन पर आगमन 00.12 बजे एवं प्रस्थान 00.14 बजे होगा।

ट्रेन संख्या 08452 पुरी-हटिया स्पेशल ट्रेन का बोइंडा स्टेशन पर आगमन 01.50 बजे एवं प्रस्थान 01.52 बजे होगा। रेढ़ाखोल स्टेशन पर आगमन 02.28 बजे एवं प्रस्थान 02.30 बजे होगा।