अवनीश कुमार
फर्रुखाबाद (उत्तर प्रदेश)। कमालगंज के सपा नेता हाजी तरीक सेठ की फ्लोर मिल पर जीएसटी के अधिकारियों ने छापा मारा। वहां फ्लोर मिल की एक यूनिट में कागजातों की जांच शुरू की तो पता चला कि टर्नओवर बढ़ने के बाद भी उसके अनुसार टैक्स नहीं जमा किया गया है।
इटावा के असिस्टेंट कमिश्नर हरीलाल प्रजापति ने बताया कि शुरुआती जांच में टैक्स चोरी का मामला सामने आया है। अभी जांच चल रही है। फर्म का मुख्य कार्यालय मुंबई में है। इससे कई कागजात भी नहीं मिल सके हैं। स्टाक और बिक्री रजिस्टर नहीं मिला है।
रजिस्टर मिलने पर भौतिक सत्यापन किया जाएगा। तरीक सेठ के चार कोल्ड स्टोरेज हैं। यह मूल रूप से कमालगंज क्षेत्र के गांव ईसापुर के रहने वाले हैं। अब फतेहगढ़ में रहते हैं। यह पहले बसपा से कमालगंज विधानसभा क्षेत्र (अब भोजपुर विधानसभा क्षेत्र) से चुनाव लड़ चुके हैं।