सिमडेगा। पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास 8 जनवरी को सिमडेगा के बेसराजरा में मॉब लींचिंग घटना में मृतक संजू प्रधान के परिजनों से मिले। घटना की पूरी जानकारी ली और उन्हें ढाढस बंधाया।
दास ने कहा कि पुलिस के सामने षड्यंत्र रचकर संजू की हत्या हुई है। उनकी मां और पत्नी की करुण चित्कार भी पुलिस ने नहीं सुनी। इसकी जितनी भी निंदा की जाये कम है। इस ठगबंधन की सरकार में अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। राज्य सरकार की जांच पर किसी को भरोसा नहीं है।
संजू प्रधान के परिजनों व ग्रामीणों ने घटना की CBI जांच के लिए एक ज्ञापन सौंपा। हालांकि हेमंत सरकार ने राज्य में CBI की सिफारिश की शक्तियों को आपने हाथ में में ले लिया है। फिर भी संजू जी को न्याय मिलने तक भाजपा कार्यकर्ता लड़ेंगे।
पूर्व सीएम ने कहा कि हमारे समय हुई घटना पर झारखंड को ‘लींचिंग पैड’ और ‘मानवता के नाम पर धब्बा’ बताकर राज्य को बदनाम करने वाले हेमंत और कांग्रेस के युवराज राहुल को इस घटना में कुछ भी गलत क्यों नहीं दिख रहा? इस सरकार में अब तक 10 से ज्यादा लींचिंग की घटनाएं हो चुकी हैं। इसमें 6 लोगों ने जान गंवाई और 13 से ज्यादा घायल हुए हैं।
दास ने कहा कि इस ठगबंधन सरकार ने दो साल में ही झारखंड का क्या हाल कर दिया है? घटना वाले दिन मैंने सिमडेगा में पार्टी के हमारे पदाधिकारियों व मृतक की पत्नी से बात की थी। मैंने यहां आने का वादा किया था। इसलिए आज यहां आया।
पूर्व सीएम ने दास ने दिवंगत के परिजनों को आर्थिक सहयोग भी दिया। आगे भी सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान सिमडेगा की पूर्व विधायक श्रीमती विमला प्रधान, जिला अध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।