रांची। दुखद खबर ये आ रही है कि, विश्व हिन्दू परिषद झारखंड राज्य के उपाध्यक्ष देवी प्रसाद शुक्ला का 93 की उम्र में शनिवार को नागरमल मोदी सेवा सदन में निधन हो गया। प्रचारक जीवन के रूप में वे रांची के हरमू रोड स्थित विहिप प्रान्त कार्यालय शक्ति आश्रम किशोरगंज में लंबे समय से रहे। उन्हें सोमवार को सेवा सदन में भर्ती किया गया था।
बता दें कि वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवी प्रसाद शुक्ला ने अपने जीवन काल में ही देह दान किया है। रविवार को उनका पार्थिव शरीर दर्शनार्थ विहिप प्रांत कार्यालय में सुबह आठ बजे से रखा जाएगा। इसके प्रतीकात्मक अग्नि संस्कार की विधि हरमू मुक्तिधाम में पूर्ण विधि विधान से की जाएगी।
इधर देहांत की खबर मिलते ही उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों की भीड़ सेवा सदन एवं प्रांत कार्यालय में उमड़ पड़ी। श्रद्धांजलि देने वालों में प्रमुख रूप से विश्व हिन्दू परिषद के क्षेत्र संगठन मंत्री आनंद, प्रान्त संगठन मंत्री देवी सिंह, प्रांत सहमंत्री रंगनाथ महतो, प्रांत कोषाध्यक्ष मदन बगड़िया, सह कोषाध्यक्ष शिवशंकर साबू, विश्व संवाद केंद्र के संजय आजाद, विहिप प्रांत प्रचार प्रसार सह प्रमुख प्रकाश रंजन, विभाग मंत्री किशुन झा, विभाग सेवा प्रमुख रविशंकर राय, कार्यालय प्रमुख ज्ञान जी, तड़ित राय, नवीन जी, विपिन सिंह आदि शामिल रहे।
- खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।
- आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।