बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य ने ठुकराया पद्म विभूषण

अन्य राज्य देश
Spread the love

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेब भट्टाचार्य ने पद्म विभूषण का पुरस्कार ठुकरा दिया है। केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों की घोषणा की थी, जिसमें बुद्धदेब भट्टाचार्य के अलावा तीन और लोगों को पद्म विभूषण से नवाजा गया।

बुद्धदेव भट्टाचार्य की ओर से कहा गया है कि किसी ने भी उन्हें यह सम्मान दिए जाने के बारे में कोई सूचना नहीं दी। बुद्धदेब ने कहा है कि अगर सचमुच में उन्होंने मुझे पद्म भूषण देने की घोषणा की है तो मैं इसे अस्वीकार कर सकता हूं। पद्म पुरस्कारों की सूची में विपक्षी दल के नेता बुद्धदेब के साथ गुलाम नबी आजाद का भी नाम शामिल है। माकपा सूत्रों के अनुसार यह भट्टाचार्य के साथ ही पार्टी का भी फैसला है।